हाल के समय में नैनीताल के पास कैची धाम को बड़ी ख्याति मिली है। नैनीताल जिले में बोवाली के पास कैची मंदिर में हाल के समय में श्रद्धालुओं की की भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई है। नीम करौली बाबा के इस आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कैची धाम के दोनों तरफ सड़क पर काफी जाम हो जाता है। इस जाम से निजात पाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जबरदस्त समाधान पेश किया है। चलिए जानते हैं।
कैची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से भोवाली से कैची धाम और कैची धाम से अल्मोड़ा की ओर सड़क पर भारी जाम देखने को मिलता है। इसके चलते अब सरकार ने यहां शटल सर्विस शुरू कर दी है। नीम करौली बाबा के इस आश्रम में विशेषतौर पर वीकेंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है।
ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों ने यहां पर ट्रैफिक के हालात का जायजा लिया। इसके बाद वह शटल सेवा का समाधान लेकर आए हैं। अब श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वह अपनी गाड़ियों को खास जगहों पर खड़ी कर दें और यहां से शटल बस में सवार होकर मंदिर तक जाएं।
ये भी पढ़ें - किसी शहर के नाम में पुर और पुरा का क्या मतलब होता है?
यहां है पार्किंग की व्यवस्था
- हल्द्वानी से भीमताल होकर आने वाले वाहनों को इंडस्ट्रियल एरिया भीमताल पार्क की ओर भेजा जा रहा है।
- हल्द्वानी से ज्योलिकोट और भवाली होकर आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ी को सलाह दी गई है कि वह कैची बायपास से करीब 1.5 किमी दूर भवाली सैंटोरियम की पार्किंग का इस्तेमाल करें।
कब उपलब्ध होती है शटल सेवा
कैची धाम के लिए शटल सेवा नियमित तौर पर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध है। ट्रैफिक के हालात को सुधारने के लिए फैसला लिया गया है कि पीक टाइम में इस रूट पर भारी वाहनों को न जाने दिया जाए। इस तरह से इस रूट पर वीकेंड और त्योहारों के अवसर पर सुबह 8 से रात 9 बजे तक भारी वाहन की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वह नए ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित धार्मिक यात्रा के लिए पुलिस का सहयोग करें।
