हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मची तबाही, देखते ही देखते नदी में बह गई तीन मंजिला बिल्डिंग, देखें VIDEO

5 करोड़ रुपये की लागत से पिछले साल ही मंडी की तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस बिल्डिंग में 12 दुकानें, 8 कमरे और दो दफ्तर थे। इसका क्या हाल हुआ देखिए।

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से व्यापक तबाही मची है। शिमला-मनाली, मंडी सहित कई जगहों पर भारी जान-माल की हानि हुई है। बादल फटने की घटनाओं के बाद यहां नजर आ रहे तबाही के मंजर दहलाने वाले हैं। मणिकर्ण वैली में बारिश से तबाही का ऐसा ही एक भयावह मंजर सामने आया है। यहां पूरी की पूरी 3 मंजिला मंडी देखते ही देखते धराशाही हो गई। पूरी बिल्डिंग को पार्वती नदी बहा ले गई।

Himachal rain

हिमाचल में बारिश से तबाही

5 करोड़ रुपये की लागत से पिछले साल ही हुआ था निर्माण

5 करोड़ रुपये की लागत से पिछले साल ही मंडी की तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस बिल्डिंग में 12 दुकानें, 8 कमरे और दो दफ्तर थे। बादल फटने के बाद अचानक पार्वती नदी में तेज बहाव के चलते सब्जी मंडी की तरफ आने वाली सड़क और बिल्डिंग पूरी तरीके से नदी में बह गई। दरअसल, बादल फटने से नदी ने अपना रास्ता ही बदल लिया था और इसकी चपेट में बिल्डिंग आ गई। नदी के अंदर अभी भी बिल्डिंग के अवशेष पड़े हुए हैं।

End of Feed