Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अगले 5 दिनों में इन राज्यों बरसेंगे बादल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 25, 2023, 07:23 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

Weateher Update: दिल्ली में कल रात से ही झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है। रविवार का दिन गर्मी से राहत लेकर आया है। शनिवार को दिन भर बादल आंखमिचौली खेलते रहे और शाम आते-आते बादल अच्छी तरह से घिर आए। रात 12 बजे बाद जमकर बारिश हुई। सुबह दिल्लीवासियों की नींद सुहावने मौसम के साथ खुली। शनिवार देर रात को राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

राजधानी दिल्ली में कल रात से लगातार बारिश हो रही है। इसने गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी है, लेकिन जलजमाव ने लोगों के सामने परेशानी भी खड़ी कर दी है। आसमान में काले बादल अभी भी नजर आ रहे हैं और दोबारा बारिश होने की संभावना है।

End of Feed