एमपी में 27 जून को पीएम मोदी के दो कार्यक्रम रद्द, सीएम शिवराज ने बताई वजह

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 26, 2023, 05:53 PM IST

PM Narendra Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून मध्य प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। भोपाल के अलावा दो और स्थानों पर उनका कार्यक्रम होना था लेकिन भारी बारिश के चलते लालपुर और पकरिया स्थगित कर दिया गया।

PM Narendra Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून मध्य प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। उनका कार्यक्रम भोपाल के अलावा लालपुर और पकरिया में भी था लेकिन भारी बारिश की संभावना की वजह से उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। लेकिन भोपाल में कार्यक्रम होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहा कि कल यानी 27 जून को भारी बारिश की संभावना के चलते पीएम मोदी का लालपुर और पकरिया (शहडोल) दौरा स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही उनके दौरे की नई तारीख तय की जाएगी। पीएम मोदी के भोपाल के कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

PM Modi program in MP, PM Modi Lalpur program, PM Modi Pakaria program

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल दौरे पर जा रहे हैं

पीएम नहीं चाहते कि जनता को परेशानी हो

सीएम शिवराज ने कहा कि कल हजारों हजार की तादाद में जनता का समुद्र लालपुर उमड़ने वाला था। लेकिन भारी बारिश के पूर्वानुमान की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते है कि जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसलिए भारी बारिश हुई तो आने जाने वाली जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दौरा स्थगित किया जा रहा है।

End of Feed