सावधान! फिर शुरू होगा हीटवेव का असर, दिल्ली सहित इन राज्यों में कई दिनों तक गर्मी बरपाएगी कहर, IMD का अलर्ट

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि लू 12 से 15 जून के बीच चरम पर होगी और यह दौर 20 जून तक चल सकता है। विभाग ने लोगों से गर्मी से जुड़ी बीमारियों और हीट स्ट्रोक के प्रति सावधानी बरतने के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Heat Wave in North India: एक ओर जहां केरल से लेकर गुजरात-महाराष्ट्र तक मानसून की बारिश लोगों को भिगो रही है, वहीं दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव की वापसी होने लगी है। कुछ दिनों की हल्की राहत के बाद गर्मी का कहर फिर से दिखने लगा है। कई राज्यों और शहरों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच रहा है। खास तौर पर दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड में हीटवेव की स्थिति बनती दिख रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Heatwave

हीटवेव का दौर फिर होगा शुरू

12 से 15 जून के चरम पर होगी लू

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि लू 12 से 15 जून के बीच चरम पर होगी और यह दौर 20 जून तक चल सकता है। विभाग ने लोगों से गर्मी से जुड़ी बीमारियों और हीट स्ट्रोक के प्रति सावधानी बरतने के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य और उत्तर भारत की ओर मानसून की धीमी गति हीटवेव की वापसी का प्रमुख कारण है। आईएमडी वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, यूपी और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-48 डिग्री सेल्सियस और पंजाब, चंडीगढ़, बिहार और झारखंड में 45 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

End of Feed