यूपी और बिहार में Heatwave से मौत के मामले बढ़े, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Jun 20, 2023, 02:44 PM IST

Heat wave Alert: पिछले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश और बिहार में लू के चलते करीब 100 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। 500 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं, और लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Heat wave Alert: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश मे बढ़ते Heatwave की स्थिति को देखते हुए बड़ी बैठक बुलाई। नीति आयोग से डॉ वीके पॉल, एम्स के डायरेक्टर श्रीनिवासन, डीजी आईसीएमआर, डीजी IMDऔर स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Mansukh Mandaviya

अधिकारियों के साथ बैठक करते स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

बैठक खत्म होने के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा की जिन राज्यों में हीट स्ट्रोक की वजह से नुकसान हो रहा है वहां स्वास्थ्य मंत्रालय आईएमडी और नीति आयोग की एक जॉइंट टीम जाकर मदद का काम करेंगी। वहीं कल हीटवेव प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया बैठक करेंगे ।

End of Feed