News @2PM 4 April 2023: चीन ने की अरुणाचल में गुस्ताखी, ट्रंप पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 4, 2023, 01:02 PM IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। इसमें आप अब तक की पांच बड़ी खबरों की जानकारी ले सकते हैं। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

अरुणाचल प्रदेश में भारत की ओर से जी-20 की बैठक आयोजित किए जाने के बाद चीन की बौखला गया है। इस प्रदेश पर अपना दावा जताने के लिए उसने एक बार फिर अपनी चालबाजी दिखाई है। अब उसने अपनी भाषा के अनुरूप अरुणाचल के 11 स्थानों के नाम बदले हैं। चीन इन इलाकों को तिब्बत के दक्षिणी भाग होने का दावा करता है और इसे 'जांगनान' नाम से बुलाता है। बता दें कि भारत ने बीते सप्ताह अरुणाचल प्रदेश में जी-20 की बैठक बुलाई थी लेकिन चीन ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली।

ट्रंप पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री को चुप रहने के लिए धन देने के आरोपों से जुड़े आपराधिक मामले में अदालत में पेश होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। 76 वर्षीय ट्रंप ‘मार-ए-लागो’ आवास से सोमवार को अपने बोइंग 757 विमान से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे और दोपहर तीन बजे (भारतीय समयामुसार देर रात साढ़े 12 बजे) ला गार्डिया हवाई अड्डे पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और वह जेल भी जा सकते हैं। बहरहाल, सबकी निगाहें इस ओर लगी है कि ट्रंप को लेकर अदालत का क्या रुख रहता है।

पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा

पश्चिम बंगाल में हिंसा थम नहीं रही है। रामनवमी के मौके पर हावड़ा, हुगली सहित कई जगहों पर शुरू हुआ हिंसा का दौर अभी जारी है। ऐसा लगता है कि उपद्रवियों में कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है। वे पत्थरबाजी पर उतारू हैं। पत्थरबाजी की एक और घटना सोमवार को रिसड़ा रेलवे स्टेशन पर हुई। पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मिरोन ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी लोकल एवं मेल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रोक दिया गया है।

End of Feed