पोते प्रज्वल रेवन्ना पर देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यौन शोषण में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई में आपत्ति नहीं

यह पूछे जाने पर कि क्या यह उनके परिवार को राजनीतिक रूप से बदनाम करने की साजिश थी, देवेगौड़ा ने कहा, यह सच है... जो कुछ भी हुआ है, उसमें कई लोग शामिल हैं, मैं नाम नहीं लूंगा।

HD Deve Gowda Breaks Silence: जनता दल (एस) के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा ने अपने पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। देवेगौड़ा ने शनिवार को कहा कि अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, शनिवार को जीवन के 92 वर्ष पूरे करने वाले देवेगौड़ा ने कहा कि उनके बेटे और जद (एस) विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ मामले गढ़े गए हैं, लेकिन उन्होंने आगे टिप्पणी करने से परहेज किया क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है। रेवन्ना एक महिला के यौन उत्पीड़न और अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

End of Feed