तेजस्वी के साथ पारिवारिक संबंध, लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण सियासी तालमेल संभव नहीं, चिराग ने कर दिया साफ

चिराग ने कहा, हमारे पारिवारिक संबंध हमारे पिताओं के समय से हैं। इसलिए हम सामाजिक रूप से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन हमारे बीच बहुत अधिक वैचारिक मतभेद हैं, जो राजनीतिक तालमेल को असंभव बनाते हैं।

Chirag Paswan on Tejashwi Yadav: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को साफ कर दिया कि उनका आरजेडी के साथ गठबंधन संभव नहीं है। चिराग ने कहा कि उनके आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ पारिवारिक संबंध हैं लेकिन अत्यंत वैचारिक मतभेदों के कारण उनसे राजनीतिक तालमेल संभव नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष ने पिछले सप्ताह बिहार के नवादा जिले के अपने दौरे के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया, जहां उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव से हुई थी। इस मुलाकात से मीडिया के एक वर्ग में अटकलें लगने लगी थीं।

chirag paswan

चिराग पासवान

चिराग ने क्या-क्या कहा?

चिराग ने कहा, हमारे पारिवारिक संबंध हमारे पिताओं के समय से हैं। इसलिए हम सामाजिक रूप से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन हमारे बीच बहुत अधिक वैचारिक मतभेद हैं, जो राजनीतिक तालमेल को असंभव बनाते हैं। अगर यह संभव होता तो हम 2020 के विधानसभा चुनावों में ही हाथ मिला लेते, जिसे मैंने बिना किसी गठबंधन का हिस्सा बने लड़ने का फैसला किया था।

End of Feed