कौन करेगा हाथरस भगदड़ कांड की न्यायिक जांच? रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 3 सदस्यीय आयोग का हुआ गठन

Hathras Stampede: हाथरस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन कर दिया गया है। हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष होंगे। इसके लिए राजपाल ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग में रिटायर्ड आईएएस हेमंत राव और रिटायर्ड आईपीएस भवेश कुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया।

Judicial Inquiry Commission for Hathras Case: हाथरस में हुए हादसे की न्यायिक जांच के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा बुधवार रात इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

judicial inquiry commission for Hathras Stampede

तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग में कौन-कौन शामिल?

तीन सदस्यीय आयोग में कौन-कौन शामिल?

इस न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड आईएएस हेमंत राव और रिटायर्ड आईपीएस भवेश कुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। न्यायिक जांच आयोग का मुख्यालय लखनऊ में होगा। आयोग इस नोटिफिकेशन के जारी होने की तारीख से दो माह की अवधि के भीतर जांच पूरी करेगा। इसकी अवधि में किसी प्रकार का परिवर्तन राज्य सरकार के आदेश पर किया जा सकेगा।

End of Feed