Hathras Stampede Case: हाथरस भगदड़ पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, याचिका में की गई है जांच की मांग

Hathras Stampede Case: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को उस याचिका की सुनवाई करेगा जिसमें हाथरस में हाल में हुई भगदड़ की जांच की मांग की गई है। इस भगदड़ में 121 लोग मारे गए थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथरस भगदड़ पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
  • हाथरस भगदड़ में गई थी 121 लोगों की जान
  • हाथरस भगदड़ पर SIT ने 300 पन्नों की रिपोर्ट शासन को सौंपीं थी।

Hathras Stampede Case: हाथरस भगदड़ की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड 12 जुलाई की कार्यसूची के अनुसार, याचिका प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पार्डीवाला एवं जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आएगी। अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने एवं लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग भी की गई है। इसमें सुप्रीम कोर्ट से राज्यों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी धार्मिक या अन्य आयोजन में जनता की सुरक्षा के लिए भगदड़ या अन्य घटनाओं को रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी करें।

Hathras Stampede Case

हाथरस भगदड़ पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

End of Feed