'हड़बड़ी का काम शैतान का', ट्रंप के टैरिफ पर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा, पूछा-18 दिन और इंतजार क्यों नहीं किया?

भारत के साथ हुए ट्रेड डील में अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भारत और अमेरिका दोनों के लिए एक कानूनी एवं कूटनीतिक जटिलता पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निराशा जाहिर की।

Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को वहां के सुप्राम कोर्ट द्वारा गैर-कानूनी घोषित किए जाने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि 'भारत ने जल्दबाजी दिखाते हुए अमेरिका के साथ ट्रेड डील की।' अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो फरवरी की रात वाशिंगटन फोन क्यों किया था? कांग्रेस नेता ने कहा कि 'जल्दी का काम शैतान का होता है। क्या भारत और 18 दिन इंतजार नहीं कर सकता था। यह डील एक तरफा और भारत विरोधी है।'

pawan khera

टैरिफ पर ट्रंप के फैसले को यूएस सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया।

ट्रेड डील में ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 18 प्रतिशत किया

भारत के साथ हुए ट्रेड डील में अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भारत और अमेरिका दोनों के लिए एक कानूनी एवं कूटनीतिक जटिलता पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निराशा जाहिर की। कोर्ट के फैसले से नाराज ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप ने कहा है कि देशों पर टैरिफ लगाने के लिए वह अन्य कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे।

End of Feed