'काशी, मथुरा या लखनऊ...नया समूह विवादों को उठा रहा', दावा कर ओवैसी ने पूछा- उपासना स्थल अधिनियम जला दिया गया है?

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 15, 2023, 08:11 AM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद के परिसर के सर्वे के लिए अदालत की निगरानी में अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त करने की मांग करने वाली याचिका स्वीकार की है, जिसके बाद ओवैसी की यह टिप्पणियां आईं।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास शाही ईदगाह परिसर का अदालत की निगरानी में सर्वे होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से इस मसले पर अनुमति से जुड़े फैसले को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि यह मंदिर-मस्जिद विवाद तो दशकों पहले आपसी सहमति से सुलझा लिया गया था।

asaduddin owaisi

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बिना किसी का नाम लिए पोस्ट किया, ‘‘एक नया समूह इन विवादों को उठा रहा है। चाहे वह काशी हो, मथुरा हो या लखनऊ की टीले वाली मस्जिद, यह एक ही समूह है।’’

End of Feed