रास्ते में दिखे बाइक हादसे में घायल दो युवक, सीएम नायब सिंह सैनी ने रोका अपना काफिला, दोनों को भेजा अस्पताल

सीएम सैनी मुक्तसर में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उन्हें सड़क पर हादसे का शिकार बने दो युवक नजर आए। उन्होंने कार से उतरकर तुरंत घायलों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Haryana CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लाडवा में उस वक्त अपने काफिले को रोक दिया जब उन्हें रास्ते में बाइक दुर्घटना से पीड़ित दो युवक मिले। सीएम सैनी लाडवा में बाइक पर सवार दो घायल युवकों की मदद करते हुए दिखे। इसे बाद घायल युवकों को काफिले में शामिल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सीएम सैनी मुक्तसर में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उन्हें सड़क पर हादसे का शिकार बने दो युवक नजर आए। उन्होंने कार से उतरकर तुरंत घायलों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

CM Nayab saini

नायब सिंह सैनी

पंजाब की जनता से अपील

इससे पहले मुक्तसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंजाब की जनता से अपील की कि वे राज्य की समृद्धि के लिए विकास और सुशासन का मार्ग चुनें। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि पंजाब प्रगति और समृद्धि की अपनी विरासत को दोबारा प्राप्त करके एक बार फिर देश का अग्रणी राज्य बन सकता है। सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये पार्टियां जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रही हैं।

End of Feed