2024 चुनाव के मद्देनजर हरियाणा BJP एक्टिव, सभी सांसदों के साथ 5 घंटे लंबी बैठक, हर सीट पर कब्जे का लक्ष्य

लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के साथ इस बात पर मंथन किया गया कि बीजेपी में कहां कमी है, उनकी शिकायतें क्या हैं और लोकसभा चुनाव में जीत की संभावना कैसे बढ़ाई जाए।

Haryana BJP Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 की आहट के बीच हरियाणा बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा बीजेपी ने मंगलवार रात अपने लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के साथ पांच घंटे लंबी बैठक की। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि राज्य में सभी लोकसभा और विधानसभा सीटें जीतने के लिए पार्टी को क्या करना होगा। गुड़गांव में हुई बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के साथ इस बात पर मंथन किया गया कि बीजेपी में कहां कमी है, उनकी शिकायतें क्या हैं और लोकसभा चुनाव में जीत की संभावना कैसे बढ़ाई जाए।

CM Haryana ML Khattar

जननायक जनता पार्टी के साथ भी गठबंधन पर भी सांसदों की राय ली गई। कई सांसदों का मानना था कि जेजेपी के साथ गठबंधन उनकी जीत की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा रहा है। कुछ का मानना था कि अगर जेजेपी अकेले चुनाव लड़ती है, तो वह कांग्रेस के वोट काटेगी और बीजेपी को फायदा पहुंचाएगी।

End of Feed