26/11 पर भारत का बड़ा एक्शन; हाफिज सईद सहित 6 आरोपियों के खिलाफ In Absentia Trial की तैयारी

मुंबई हमलों के लगभग 18 साल बाद, भारत ने हाफिज सईद और पाकिस्तान में मौजूद पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ उनकी गैर-मौजूदगी में कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों (26/11 Mumbai Attack) के लगभग 18 साल बाद, भारतीय अधिकारियों ने छह पाकिस्तानी नागरिकों पर उनकी गैर-मौजूदगी में मुकदमा चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन पर इस जानलेवा हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद करने का आरोप है।

Hafiz Saeed IN 2611 Mumbai Attack

हाफिज सईद सहित 6 आरोपियों के खिलाफ In Absentia Trial शुरू (फाइल फोटो)

मुंबई पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद, जकी-उर-रहमान लखवी और साजिद मीर समेत छह आरोपियों के खिलाफ यह प्रक्रिया शुरू की। ये सभी छह आरोपी अभी पाकिस्तान में हैं और किसी भी भारतीय अदालत के सामने पेश नहीं हुए हैं।

End of Feed