महज थोड़ी ही बारिश में तलाब बन गया गुरूग्राम, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी जाम-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 4, 2023, 10:28 PM IST

Rain Viral Video: गुरुग्राम में मानसून की बारिश कहीं राहत तो किसी के लिए मुसीबत का सबब बन गई, शहर में जलजमाव से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मंगलवार को जबरदस्त बारिश हुई भारी बारिश के बाद गुरुग्राम के कई हिस्सों में तालाब जैसी स्थिति बन गई, तस्वीरों और वीडियो (Gurugram Rain Viral Video) में साफ दिख रहा है कि कैसे बारिश के कारण गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई जिससे वहां लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

बारिश के चलते गुरूग्राम के कई हिस्से भारी जाम में फंसे रहे और लोग जाम में रेंगते नजर आए, कुछ देर की बारिश में हरियाणा की साइबर सिटी कहे जाने वाले गुरूग्राम का ये हाल हो गया जिसके वीडियो और तस्वीरें सामने आईं।

End of Feed