गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: करीब 10 हजार उम्मीदवार मैदान में, कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान

गुजरात में आज स्थानीय और नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

गुजरात में स्थानीय और नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतदान होगा।इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय टक्कर है,जबकि एआईएमआईएम भी मुकाबले को बहुकोणीय बनाने में जुटी है।

गुजरात निकाय चुनाव

गुजरात निकाय चुनाव (सांकेतिक फोटो - PTI)

शाह डालेंगे वोट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ भाजपा नेता रविवार को अपना वोट डालेंगे। शाह सुबह 11 बजे अहमदाबाद के नारनपुरा उप-क्षेत्रीय कार्यालय में मतदान करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शिलाज प्राथमिक विद्यालय में अपना वोट डालेंगे।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी क्रमशः अहमदाबाद और सूरत के मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

End of Feed