गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के SIR का आंकड़ा हुआ जारी, जानिए किस राज्य में कितने कटे वोट

चुनाव आयोग ने तीन राज्यों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का डाटा रिलीज कर दिया है। गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में SIR की प्रक्रिया के बाद जो डाटा सामने आया है उसमें गुजरात में 6812711 वोटरों के नाम काटे गए हैं।

गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लिए चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का डाटा जारी कर दिया है। तीनों ही राज्यों में बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम काटे गए हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि तीनों राज्यों में अयोग्य मतदाताओं का नाम काटा गया है।

gujarat sir data

गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के SIR का आंकड़ा हुआ जारी

SIR के बाद कितने वोटर कम हुए?

निर्वाचन आयोग के मुताबिक पिछले साल 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया कराने की की घोषणा से पहले, गुजरात और दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाताओं की संख्या 5.19 करोड़ थी। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद, उनकी कुल मतदाता संख्या घटकर 4.50 करोड़ रह गई यानी मतदाताओं की संख्या में 68.9 लाख की कमी आई है। गुजरात में एसआईआर से पहले कुल मतदाताओं की संख्या 5.08 करोड़ थी, जो घटकर 4.40 करोड़ रह गई। इस प्रकार मतदाताओं की संख्या में 68.12 लाख की कमी आई है जो कुल वोटरों का 13.40 प्रतिशत है। लक्षद्वीप में मतदाता सूची की शुद्धिकरण प्रक्रिया से पहले मतदाताओं की संख्या 57,813 थी। लेकिन अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 57,607 रह गई। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या में 0.36 प्रतिशत यानी 206 मतदाताओं की कमी आई है। चुनाव वाले केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एसआईआर शुरू होने से पहले 10.21 लाख मतदाता पंजीकृत थे जबकि अंतिम सूची में यह संख्या घटकर 9.44 लाख रह गई। प्रतिशत के हिसाब से इसमें 7.57 प्रतिशत की कमी आई है।

  • गुजरात- 6812711(13.40%)
  • लक्षद्वीप- 206(.36%)
  • पुडुचेरी- 77367(7.57%)

End of Feed