देश

Karnataka Violence: शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी, कर्नाटक के बागलकोट में हिंसा

Stone Pelting in Karnataka: कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हुई, पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।जुलूस के बाद कुछ युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Image

कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी

Shivaji Jayanti Stone Pelting Karnataka: कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई। वहां पर शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हुई, पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। जुलूस के बाद कुछ युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।उपद्रवियों ने पत्थरबाजी के साथ आगजनी भी की।

कुछ पत्थर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी लगे, बताया जा रहा है कि इसी दौरान मौके पर मौजूद एसपी सिद्धार्थ गोयल को एक पत्थर गर्दन के पास आकर लगा इस घटना में वो घायल हो गए। चूंकि एसपी गोयल ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे गंभीर चोट बच गई। घायल होने के बावजूद एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किसी भी तरह के साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ने से रोका।

शिवाजी जयंती के जुलूस पर पत्थर फेंके गए

पुलिस ने बताया कि शिवाजी जयंती के जुलूस पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद तनाव बढ़ गया। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो फुटेज की जांच कर रही है और पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव कायम हैं। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बागलकोट बंद का आह्वान किया जाएगा।

24 फरवरी की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ओल्ड बागलकोट, नवनगर और विद्यागिरी क्षेत्रों में 24 फरवरी की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है।आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर चार से अधिक लोगों के जुटने पर रोक रहेगी। बिना अनुमति सभा, जुलूस, धरना या किसी भी तरह का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।

कर्नाटक के बेलगावी में भी हुआ बवाल

वहीं कर्नाटक के बेलगावी जिले में शरारती तत्वों ने संगोली रायन्ना की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है जिसके बाद तनाव फैल गया।लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें