आज की ताजा खबर, 20 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़ Live Updates: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, आज की हर छोटी-बड़ी खबर
आज की ताजा खबर, 20 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ AI समिट, Iran US Tension, PM Modi के मुख्य समाचार Latest News in Hindi Live Updates:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक तरह से अंतिम चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमेरिका के साथ डील कर लेना चाहिए नहीं तो 'उसके लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा'। अमेरिकी राष्ट्रपति ने डील के लिए ईरान को 10 से 15 दिन का समय दिया है। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि 'हम या तो बहुत अच्छी डील करने जा रहे हैं अथवा यह उनके लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण साबित होना जा रहा है। डील करने के लिए मैं ईरान को 10 से 15 दिन का समय दे रहा हूं। यह पर्याप्त समय है।' वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिनों की अपनी भारत यात्रा पूरी कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। मैक्रों ने अपनी इस यात्रा को यादगार बताते हैं। उधर जबलपुर के सिहोरा मंदिर में आरती के दौरान पथराव होने से इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्टों के मुताबिक मंदिर में आरती के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। पढ़ें आज की बड़ी और अहम खबरें....
आज की ताजा खबर, 20 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़ Live Updates: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, आज की हर छोटी-बड़ी खबर
खेलते-खेलते छिन गई जिंदगी; जालोर में ढही दीवार, 6 साल की मासूम की मौत
राजस्थान के जालोर जिले में सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक बेहद दुखद हादसा हो गया। इस घटना में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 6 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट विद्यालय में सीमेंट की ईंटों से बनी लगभग 5 से 7 फीट ऊंची दीवार पर बांस-बल्लियों और तिरपाल की मदद से अस्थायी कक्षा तैयार की गई थी।
शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी अचानक ब्लैकबोर्ड सहित पूरी दीवार ढह गई। दीवार गिरने से बच्ची ईंटों के नीचे दब गई। स्कूल के कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा स्कूल भवन के निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी गई है। विद्यालय में लगभग 350 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
नोएडा में निर्माणाधीन मकान की ‘शटरिंग' ढहने से एक श्रमिक की मौत, एक घायल
पुलिस ने बताया कि यह घटना थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव की है। एक घायल श्रमिक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
