क्या आप 4 साल से सोए हुए थे? गुजरात हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार, सरकार ने कई अफसरों पर गिराई गाज

गुजरात सरकार ने गेम जोन में लगी आग के संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस निरीक्षकों और नगर निकाय कर्मचारियों सहित पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का सोमवार को आदेश दिया।

Rajkot Game Zone Fire: राजकोट गेमिंग जोन में बड़ी सुरक्षा खामियां सामने आने के बाद गुजरात हाई कोर्ट ने सोमवार को राजकोट नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई। इस भीषण आग ने 27 लोगों की जान ले ली है। जस्टिस बीरेन वैष्णव और जस्टिस देवन देसाई की विशेष पीठ ने राज्य मशीनरी में विश्वास की कमी जताते हुए सवाल उठाया कि पिछले अदालती आदेशों के बावजूद ऐसी त्रासदी कैसे हो सकती है? गुजरात हाई कोर्ट ने रविवार को टीआरपी गेम जोन में लगी आग का स्वत: संज्ञान लिया और इसे मानव निर्मित आपदा करार दिया, जहां सक्षम अधिकारियों की लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान चली गई।

End of Feed