Video: गुजरात में नेशनल हाईवे बना रनवे, सड़क के बीचों-बीच उतरे भारतीय सेना के 4 एयरक्राफ्ट, युद्ध के समय होगी इमरजेंसी लैंडिंग

Patan Highway Aircraft Landing: पाटण जिले में बकुत्रा टोल प्लाजा के पास भारतमाला रोड पर भारतीय सेना के चार एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग कराई गई। भारतीय सेना की माइक्रोलाइट फ्लाइंग और पावर्ड हैंग ग्लाइडिंग टीम ने चार एयरक्राफ्ट के साथ हाईवे पर लैंडिंग का प्रदर्शन किया।

Patan Highway Aircraft Landing: गुजरात के पाटण जिले में बकुत्रा टोल प्लाजा के पास जामनगर-अमृतसर नेशनल हाईवे (भारतमाला रोड) पर भारतीय सेना के चार एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग कराई गई। 24 नवंबर को हुए इस प्रदर्शन के जरिए आपातकालीन परिस्थितियों में हाईवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता दिखाई गई। भारतीय सेना की माइक्रोलाइट फ्लाइंग और पावर्ड हैंग ग्लाइडिंग टीम ने इस अभियान के तहत चार एयरक्राफ्ट के साथ हाईवे पर लैंडिंग का प्रदर्शन किया।

Aircraft Landing (1)

एयरक्रॉफ्ट की हाईवे पर लैंडिंग (फोटो साभार- TNN)

कर्नल बिरेंदर सिंह ने बताया कि यह भारतीय सेना की एक्सपीडिशन टीम है, जिसमें माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और पावर्ड हैंग ग्लाइडर्स शामिल हैं। माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट का कुल वजन, पायलट और ईंधन सहित, लगभग 450 किलोग्राम से कम होता है। उन्होंने बताया कि चार एयरक्राफ्ट में दो फिक्स्ड-विंग माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और दो पावर्ड हैंग ग्लाइडर्स हैं। दोनों तरह के एयरक्राफ्ट अलग-अलग तकनीकी सिद्धांतों पर काम करते हैं।

End of Feed