Gujarat Election 2022 Opinion Poll: क्या है गुजरात की जनता का मूड, किसकी बनेगी सरकार, बीजेपी, कांग्रेस या आप?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 07:36 PM IST

Gujarat Election 2022 Opinion Poll: गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले टाइम्स नाउ नवभारत ने ओपिनियल पोल किया। इस ओपिनियन पोल (Opinion Poll) में एक बार फिर भारी बहुमत से बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है।

Gujarat Election 2022 Opinion Poll: गुजरात में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसका ऐलान कुछ दिनों में होने की संभावना है। इससे पहले हम जानते हैं जनता मूड किया है। इस बार परिवर्तन होगा या एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। आपका चैनल Times Now नवभारत ने गुजरात इस चुनाव को लेकर सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अपील चलेगी या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जोर चलेगा ? गुजरात में बीजेपी Vs AAP है या कांग्रेस का अंडर करेंट है? यहां जानिए ओपिनियन पोल क्या कहता है?

Gujarat Election 2022 Opinion Poll

गुजरात चुनाव 2022 पर सबसे बड़ा ओपिनिय पोल

Times Now नवभारत के लिए ये सर्वे ETG रिसर्च ने किया है। ये सर्वे 3 Methods से किया गया है। डोर टु डोर, फोन कॉल्स और Random सवालों के जरिये जनता का मूड भांपने की कोशिश की गई। गुजरात में सर्वे का सैम्पल साइज 7800 है। लेकिन वो सवाल जिनमें सीट, वोट शेयर, क्षेत्रवार और जातीय समीकरणों का हिसाब-किताब है। उसका सैम्पल साइज 18,350 है। हमारे ओपिनयन पोल में बीजेपी को 125 से 131 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 29 से 33 सीटें मिल सकती हैं। आप को 18 से 22 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 2 से 4 सीटें जा सकती हैं। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं।

End of Feed