Gujarat Rain:सूरत के बाढ़ प्रभावित इलाकों का डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने घुटनों तक पानी में उतरकर लिया हालात का जायजा

Surat Rain: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने गुरुवार को लिंबायत, डिंडोली और सरोली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

Surat Rain: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सूरत के लिंबायत, डिंडोली और सरोली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को रात 12 बजे तक जलभराव खत्म करने के निर्देश दिए और प्रभावित परिवारों को जल्द राहत पहुंचाने का भरोसा दिलाया। भारी बारिश के कारण सूरत शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा होने के बाद गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने गुरुवार को लिंबायत, डिंडोली और सरोली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, घरों का निरीक्षण किया और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया।

GUJARAT RAIN

डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने घुटनों तक पानी में उतरकर लिया हालात का जायजा

दौरे के दौरान हर्ष संघवी के साथ सूरत पुलिस कमिश्नर, सूरत नगर निगम (SMC) की टीम, विधायक, मेयर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण करने के साथ स्थानीय दुकानदारों, सोसायटी के निवासियों और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

End of Feed