Gujarat Crime: शराब में सायनाइड मिलाकर पति की ले ली जान, फिर शव के साथ... पत्नी ने प्रेमी संग कैसे रची खौफनाक साजिश?

Gujarat Crime: गुजरात के जामनगर में दो साल पुराने कथित हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, लापता युवक जिग्नेश मावडिया की उसकी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और एक अन्य आरोपी ने 31 मई 2024 को शराब में सायनाइड मिलाकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को दरेड़ GIDC स्थित एक फैक्ट्री शेड में दफना दिया गया। मृतक के बड़े भाई की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई और पुलिस ने खुदाई कर मानव कंकाल बरामद किया, जिसे पोस्टमार्टम और पहचान के लिए भेजा गया है।

गुजरात के जामनगर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। करीब दो साल से लापता युवक की कथित तौर पर उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी ने मिलकर सायनाइड मिलाकर हत्या कर दी और शव को दरेड़ GIDC स्थित एक फैक्ट्री शेड में दफना दिया। पुलिस ने मौके पर खुदाई कर मानव कंकाल बरामद किया है, जिसे पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।

gujarat crime news (2)

Gujarat Crime: फैक्ट्री शेड में गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया पति का शव। AI IMAGE

मृतक के भाई ने क्या किए खुलासे?

मृतक के बड़े भाई अशोक मावडिया द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनका छोटा भाई जिग्नेश मावडिया पिछले दो वर्षों से परिवार के संपर्क में नहीं था। जब भी परिवार ने उसकी पत्नी पृथ्वीबेन उर्फ भूमिबेन से उसके बारे में पूछा, वह लगातार यह कहती रही कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहा है और वहां से किसी से संपर्क नहीं कर सकता।

End of Feed