इंडियन कोस्ट गार्ड ने शुक्रवार को बताया कि गुजरात तट पर कांडला के आउटर एंकरेज के पास दो कमर्शियल जहाज आपस में टकरा गए। इसके बाद कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान चलाया और एक जहाज पर सवार 24 क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इंडियन कोस्ट गार्ड ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि यह टक्कर कांडला के आउटर एंकरेज OTB के पास कमर्शियल जहाज़ों MV KMAX EMPEROR और MV TRUE MARINER के बीच हुई।
कांडला के आउटर एंकरेज के पास दो कमर्शियल जहाज़ आपस में टकरा गए
कोस्ट गार्ड ने कहा, 'कांडला के आउटर एंकरेज OTB के पास कमर्शियल जहाजों MV KMAX EMPEROR और MV TRUE MARINER के बीच टक्कर के बाद, IndiaCoastGuard ने तेज़ी से बचाव अभियान चलाया, जिससे MV KMAX EMPEROR पर सवार 24 क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।'
जहाज के ऑपरेशन में मदद के लिए तीन क्रू सदस्य MV KMAX EMPEROR पर मौजूद
उन्होंने बताया कि जहाज़ के ऑपरेशन में मदद के लिए तीन क्रू सदस्य अभी भी MV KMAX EMPEROR पर मौजूद हैं। टक्कर के बाद कोस्ट गार्ड ने प्रदूषण से निपटने के उपाय भी शुरू कर दिए हैं और समुद्री व सरकारी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर खड़े कार्गो शिप में लगी भीषण आग, 20 लोगों की दर्दनाक लोग; 5 लापता
Indian Coastguard ने प्रदूषण से निपटने के व्यापक उपाय शुरू कर दिए हैं
उन्होंने कहा, 'साथ ही, Indian Coastguard ने प्रदूषण से निपटने के व्यापक उपाय शुरू कर दिए हैं और शिपिंग महानिदेशालय, केंद्रीय एजेंसियों और राज्य प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।' फोर्स ने कहा कि वह स्थिति और गुजरात तट पर समुद्री सुरक्षा को लेकर सतर्क है। कोस्ट गार्ड ने कहा, 'ICG पूरी तरह सतर्क है और Maritime Safety सुनिश्चित करने तथा Gujarat के तटीय इकोसिस्टम को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।'
