जिस ऑटो ड्राइवर ने कराया था केजरीवाल को डिनर, वो अब पहुंचा PM मोदी की रैली में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:32 AM IST

मीडिया द्वारा पूछे जाने पर ऑटो ड्राइवर ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को इसलिए खाने के लिए बुलाया था, क्योंकि ऐसा करने के लिए एक ऑटोरिक्शा संघ के नेताओं ने उन्हें कहा था। असलियत में वो पीएम नरेंद्र मोदी के फैन हैं। यही कारण था जिसके कारण वो बीजेपी की रैली में शामिल हुए।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी गुरुवार को पहुंचे थे गुजरात
  • जिसके बाद कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
  • कई जनसभाओं को किया है संबोधित

चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलते तो आपने देखा होगा या सुना होगा, लेकिन अब तो समर्थक भी पाला बदलने लगे हैं। कभी किसी पार्टी के पोस्टर ब्वॉय बन जाते हैं तो कभी किसी के। इसी तरह का नजारा गुजरात चुनाव से पहले दिखा है। एक ऑटो ड्राइवर जिसके घर आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल डिनर करने पहुंचे थे, जिसके दम पर अपना चेहरा चमका रहे थे, वो अब बीजेपी की रैली में दिखा है।

ऑटो ड्राइवर का नाम विक्रम दंतानी है। 12 सितंबर को जब अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनाव के प्रचार के लिए पहुचे थे, तब इसी ड्राइवर ने उन्हें डिनर के लिए आमंत्रित किया था। जिसके आमंत्रण पर केजरीवाल दंतानी के घर गए थे और उनके साथ खाना खाया था। जिसके बाद केजरीवाल ने इनका फोटो भी शेयर किया था।

End of Feed