BJP की नीयत खराब, MP-UP और देश में क्यों नहीं लागू करते UCC...LS चुनाव का कर रहे इंतजार?- बोले केजरीवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 02:01 PM IST

Arvind Kejriwal on UCC: बकौल केजरीवाल, "बीजेपी ने क्या किया...उत्तराखंड का चुनाव के पहले एक समिति बनाई। इलेक्शन जीतने के बाद वह कमेटी अपने घर चली गई। अब गुजरात के चुनाव के पहले समिति बनाई और वह भी अपने घर चली जाएगी।"

Arvind Kejriwal on UCC: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आरोप लगया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की इस मसले पर नीयत खराब है। अगर वह इसे लागू ही करना चाहती है तो मध्य प्रदेश (MP), उत्तर प्रदेश (UP) और पूरे देश (India) में क्यों नहीं लागू करती है...क्या वह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का इंतजार कर रही है?

arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

उन्होंने ये बातें रविवार (30 अक्टूबर, 2022) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। दरअसल, पत्रकारों ने गुजरात में यूसीसी को लेकर बनाई जाने वाली कमेटी को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर मुस्कुराने के बाद दिल्ली सीएम ने कहा- उनकी (बीजेपी) नीयत खराब है। मैं बताता हूं...संविधान के आर्टिकल 44 में साफ लिखा है कि यूसीसी बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसे में केंद्र को इसे बनाना चाहिए। ऐसा बनाना चाहिए, जिसमें सभी की रजामंदी हो।

End of Feed