ओबीसी समाज, किसानी और पत्रकारिता, इस तरह इसुदान गढ़वी बने 'आप' के सीएम फेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 03:38 PM IST

आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए देवभूमि के रहने वाले इसुदान गढ़वी को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

गुजरात के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने सीएम फेस के नाम का ऐलान कर दिया है। इसुदान गढ़वी के नाम का ऐलान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेस में की। अब हर किसी को दिलचस्पी होगी आखिर ये शख्स कौन हैं और राजनीति में कितना योगदान है। 1982 में देवभूमि द्वारका (पिपलिया) में पैदा इसु सूदान गढ़वी सामान्य किसान परिवार से आते हैं। राजनीति की पिच पर पारी खेलने से पहले वो पत्रकारिता के जरिए जनसामान्य के बीच सक्रिय थे। 2021 में आप आदमी पार्टी में शामिल हुए और अपनी राजनीति को एक नई दिशा दी। गढ़वी, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

ओबीसी समाज से नाता

End of Feed