Gujarat Congress Manifesto: मुफ्त इलाज, किसानों का कर्जा माफ, सस्ता सिलेंडर और 10 लाख नौकरी- कांग्रेस का वादा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 12, 2022, 09:14 PM IST

गुजरात चुनाव दो चरणों में होना है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। AAP इस बार फिर से मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश करती दिख रही है। बीजेपी जहां सत्ता वापसी की कोशिशों में लगी है, वहीं कांग्रेस, बीजेपी को हराकर सत्ता में आने की कोशिश में लगी है।

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार पार्टी जनता से कई बड़े वादे करती दिख रही है। कांग्रेस ने घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर वो सत्ता में आती है तो 10 लाख तक का इलाज मुफ्त कर दिया जाएगा। साथ ही तीन लाख तक किसानों का कर्जा भी माफ कर दिया जाएगा।

gujarat election congress manifesto

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने घोषणापत्र में वादा किया है कि कांग्रेस स्वास्थ्य और शिक्षा के बिना सोचे समझे निजीकरण को रोक देगी। कांग्रेस ने कहा है कि अगर वो सत्ता में आती है तो रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।

End of Feed