Gujarat News: आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) के एक बयान को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने गोपाल इटालिया का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वो पीएम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। इसी वीडियो को लेकर अब विवाद गहरा गया है। दिल्ली BJP आज AAP नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी में है। वहीं NCW यानि राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोपाल इटालिया को नोटिस भेजा है और 13 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है। वहीं बीजेपी ने इस पूरे विवाद को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भी तीखा हमला बोला है।
वीडियो हुआ वायरल
गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया जो समझाने की कोशिश कर रहे हैं उसे जनता कैसे समझेगी और चुनाव में क्या समझाएगी ये तो वक्त बताएगा मगर उनका ये बयान अब अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए गले की फांस बन चुका है। बीजेपी के सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने गोपाल इटालिया का वीडियो ट्वीट किया है और सीधा निशाना केजरीवाल पर साधा है। ये वीडियो 2019 का बताया जा रहा है जिसमें गोपाल इटालिया पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते नज़र आ रहे हैं। तकरीब 40 सेंकेंड के इस वीडियो में आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष ने 8 बार भाषा की मर्यादा लांघी है।ગુજરાતના પનોતા પુત્ર નરેન્દ્રભાઈ, ગુજરાતની પ્રજા અને દેશના નાગરિકો માટે નીચ, નૌટંકી અને સભ્ય સમાજમાં બોલી ના શકાય… t.co/3opxaRbPQF
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल पहले भी कई बार होता रहा है। मगर कट्टर ईमानदार और पाक साफ राजनीति का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के नेता की ऐसी भाषा को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए कहा, 'केजरीवाल के राइट हैंड और AAP गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, केजरीवाल के स्तर तक गिर गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना गुजरात के गौरव और धरती के बेटे को गाली देना हर उस गुजराती का अपमान है, जिसने 27 साल तक उन्हें और बीजेपी को वोट दिया है।'
