अभिषेक के ऑफिस में होर्डिंग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, KMC अधिकारियों के साथ नोकझोंक; TMC का दावा- हिरासत में लिए गए 15 कार्यकर्ता

Kolkata Hoarding Row: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस और कोलकाता नगर निगम (KMC) के अधिकारियों को 'अवैध' होर्डिंग हटाने के लिए उनके स्थानीय कार्यालय में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की।

Kolkata Hoarding Row: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस और कोलकाता नगर निगम (KMC) के अधिकारियों को 'अवैध' होर्डिंग हटाने के लिए उनके स्थानीय कार्यालय में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान अभिषेक बनर्जी की नगर निगम के अधिकारियों के साथ बहस भी हो गई।

Abhishek Banerjee Office

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में होर्डिंग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने बताया कि मध्य कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट इलाके में अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के ऊपर लगा तृणमूल कांग्रेस के चिह्न वाला होर्डिंग कथित तौर पर अवैध है और उसे हटाया जाना था। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी होर्डिंग हटाने की अनुमति देने वाला उचित नोटिस प्रस्तुत करने में विफल रहे और जबरन कार्यालय परिसर में घुस गए।

End of Feed