यूपी में जीएसटी रेड बना बड़ा मुद्दा, सपा के आरोपों को बीजेपी ने बताया साजिश

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 12, 2022, 12:19 PM IST

यूपी में बड़े पैमाने पर व्यापारियों के खिलाफ जीएसटी विभाग की तरफ से छापेमारी की जा रही है। समाजवादी पार्टी ने छापेमारी को व्यापारियों का उत्पीड़न बताया है तो बीजेपी विधायक ने इसे सपा की साजिश करार दिया।

यूपी में इस समय जीएसटी विभाग पूरे प्रदेश में व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। कर संग्रह के लिए जारी छापेमारी पर सियासत भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी का आरोप था कि खजाने को भरने के लिए व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। जिस तरह से जीएसटी कलेक्शन के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है वो बीजेपी के उस दावे की पोल खोलती है कि उसके राज में बिना किसी भय और प्रशासनिक झमेले के व्यापारी काम कर रहे हैं। इस विषय पर उन्नाव से बीजेपी विधायक अनिल सिंह का कहना है कि यह सब सपा की साजिश है।

noida market

यूपी में जीएसटी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

बीजेपी विधायक ने जब यह बयान दिया को सपा ने ट्वीट के जरिए कहा कि जिन दुकानदारों ने भाजपा को व्यापारी समर्थक समझकर चुना था उसके MLA बता रहे कि ये सब सपा की साजिश है। सरकार भाजपा की है तो सपा की साजिश कैसे हो सकती है ? ये कुकर्म तो भाजपा सरकार के हैं , सपा को बदनाम और जनता को गुमराह कर रहे इन BJP MLA पर तत्काल FIR दर्ज हो !

End of Feed