PM मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, GST सुधारों पर दे सकते हैं जानकारी

GST 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि वह इस दौरान 22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी सुधारों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। सरकार ने नवरात्रि के पहले दिन से लागू होने वाली इन नई दरों को जीएसटी 2.0 का नाम दिया है। सुधारों के तहत कई उत्पादों पर कर दरें घटाई जाएंगी, जिससे आम जनता और कारोबारियों को राहत मिलने की संभावना है।

GST 2.0 पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि वो सोमवार से होने वाले जीएसटी सुधारों की चर्चा देशवासियों से कर सकते हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शाम को उनके संबोधन के विषय के बारे में कोई संकेत नहीं दिया।

pm modi happy

जीएसटी सुधार को लेकर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी।(फोटो सोर्स: PTI)

पीएमओ ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।’’ उनका यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होगा। नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी और इससे बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।

End of Feed