Ram Temple opening date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर(ram temple construction) में भगवान राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे।राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है।उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बिवली में कहा कि जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राम लला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित की जाएगी।
राम मंदिर का निर्माण जोरों पर
उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है। ट्रस्ट की कोशिश है कि जनवरी के तीसरे हफ्ते से श्रद्धालू दर्शन कर सकें। राम मंदिर में मूल स्थान पर प्रतिमा स्थापित होने के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहेगा। हमारी कोशिश है कि भूतल और पहली मंजिल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द संपन्न कराया जा सके।
