'छात्रों को मुआवजा दे सरकार', वारिस पठान ने शिक्षा मंत्री की चुप्पी पर भी उठाए सवाल; सरकार से की यह मांग

NEET Paper Leak: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने नीट पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और तीखे सवाल किए।

NEET Paper Leak: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने नीट पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहली बार यह पेपर लीक नहीं हुआ है।

Waris Pathan

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान (फोटो साभार: @warispathan)

केंद्र पर बरसे वारिस पठान

वारिस पठान ने नीट पेपर लीक को 23 लाख छात्रों के भविष्य की बर्बादी बताया है। उन्होंने एक छात्र की आत्महत्या को "आत्महत्या" नहीं, बल्कि "कोल्ड ब्लडेड मर्डर" करार दिया और कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है। पेपर लीक पहली बार नहीं हुआ है। दो साल पहले भी लीक हुआ था।

End of Feed