Holi special train: होली पर दिल्ली से पटना, लखनऊ, वाराणसी जाने वालों के लिए गुड न्यूज, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 3, 2023, 07:27 PM IST

Holi special train 2023: हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में होली का महत्व सबसे अधिक है। इस मौके अपने शहर और राज्यों से बाहर रहने वाले लोग अपने घर जाना चाहते हैं। इसकी वजह से ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसको देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

Holi special train 2023 : हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक होली एक खास त्योहार है। अपने राज्यों और शहरों को छोड़कर दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग होली के अवसर पर अपने घर जाना चाहते हैं। कुछ लोग धार्मिक स्थलों पर होली मनाने जाते हैं। इस मौके पर यात्रा के साधन ट्रेन और बसों की डिमांड बढ़ जाती है। ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसको देखते हुए भारतीय रेलवे कई होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। इस साल भी कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है।

Holi special trains

होली स्पेशल ट्रेन (तस्वीर-Pixabay)

ये होली स्पेशल ट्रेनें (Holi special trains) भारत के प्रमुख शहरों और कस्बों को जोड़ने वाले लोकप्रिय रूटों पर चलती हैं, और उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:-

New Delhi Patna Holi special train

अब पटना जाने वालों के लिए 04066 और 04065 नंबर की होली स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से चलती है। विशेष ट्रेन उत्तर रेलवे द्वारा संचालित है और पुरानी दिल्ली जंक्शन और पटना जंक्शन के बीच चलती है। इसके कुछ प्रमुख स्टॉप्स में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और दानापुर शामिल हैं। यह 5 रेलवे स्टेशनों को पार करती है और पटना जंक्शन पर समाप्त होती है। 984 किलोमीटर की दूरी 17 घंटे में तय करती है।

End of Feed