Goa Nightclub Fire: बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका

गोवा के अर्पोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स को झटका लगा है। मापुसा सेशंस कोर्ट ने गौरव और सौरभ लूथरा दोनों भाईयों को जमानत देने से इनकार कर दिया।

गोवा की एक अदालत ने बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की जमानत याचिकाएं 12 फरवरी को खारिज कर दीं।उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित इस नाइटक्लब में पिछले साल छह दिसंबर को तब भीषण आग लग गई थी जब नृत्य पार्टी चल रही थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 50 अन्य लोग घायल हो गए थे।

Goa Nightclub Fire

बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट से बड़ा झटका (फाइल फोटो)

उत्तरी गोवा के मापुसा शहर की एक सत्र अदालत ने लूथरा बंधुओं की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।अदालत में पीड़ित परिवारों का पक्ष रखने वाले अधिवक्ता विष्णु जोशी ने इस फैसले को न्याय के लिए लड़ रहे परिजनों की जीत बताया। उन्होंने कहा, 'अदालत ने लूथरा बंधुओं की ओर से दाखिल जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं और उन्हें किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है।'

End of Feed