Goa Nightclub Fire: बैंकॉक से दिल्ली लाए जा रहे लूथरा भाई, जानें- कब भारत पहुंचेगी फ्लाइट और अब आगे क्या?

6 दिसंबर को गोवा के नाइटक्लब में आग लगने की घटना के बाद क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे, जिन्हें आज दोपहर करीब 1:45 बजे दिल्ली लाया जाएगा। वह बैंकॉक से दिल्ली लाए जा रहे हैं। वे गोवा के नाइटक्लब बर्च बाय रोमियो लेन में आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों के अंदर थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे।

Luthra Brothers News: गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को दिल्ली वापस लाया जा रहा है। ऐसा बताया गया कि दोनों इंडिगो की फ्लाइट 6E-1064 से बैंकॉक से दिल्ली लाए जा रहे हैं। इनके दोपहर करीब 1:45 बजे नेशनल कैपिटल में लैंड करने की उम्मीद है।

LUTHRA BRO

बैंकॉक से दिल्ली लाए जा रहे लूथरा भाई

गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा नॉर्थ गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के को-ओनर हैं, जहां 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। गोवा के नाइटक्लब में आग लगने की घटना के कुछ ही घंटों बाद वे फुकेट भाग गए थे और पातोंग में रह रहे थे। उन्हें तब हिरासत में लिया गया जब वे एक इंडियन फूड जॉइंट से खाना लेने बाहर निकले थे।

End of Feed