Goa Fire Tragedy Updates: गोवा सरकार ने क्लब चेन के खिलाफ कार्रवाई तेज की; दिल्ली से हुई एक गिरफ्तारी, 2 प्रॉपर्टी सील की गईं

गोवा में अंजुना पुलिस ने क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि गोवा में कंपनी की दो और प्रॉपर्टी सील कर दी गई हैं। आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Goa Night Club Fire: गोवा सरकार ने विवादित रोमियो लेन क्लब चेन पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसके एक आउटलेट में लगी जानलेवा आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, अब अधिकारियों ने बताया कि गोवा में कंपनी की दो और प्रॉपर्टी सील कर दी गई हैं।

goa

गोवा सरकार ने क्लब चेन के खिलाफ कार्रवाई तेज की (PTI)

उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी प्रमोटर सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की तलाश के लिए राज्य पुलिस की एक टीम रविवार को दिल्ली भी गई। इन दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं, गोवा पुलिस ने बताया कि दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके के रहने वाले भरत को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है और गोवा ले जाया जा रहा है। भरत बर्च बाय रोमियो लेन रेस्टोरेंट में रोजाना का काम देखते थे।

End of Feed