Goa Elections 2027: गोवा चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक; AAP-RGP संग गठबंधन वार्ता शुरू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनक ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर विस्तृत बातचीत तभी शुरू होगी, जब गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन संबंधी वार्ता पर लगी अपनी अस्थायी रोक हटा लेगी।

कांग्रेस ने 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव से पहले एकजुट विपक्षी मोर्चा बनाने की कवायद के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (RGP) के साथ औपचारिक गठबंधन वार्ता शुरू कर दी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी के नेताओं के साथ हुई सकारात्मक प्रारंभिक बातचीत की पुष्टि की।

GOA Election

प्रतीकात्मक AI Imege

हालांकि, उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर विस्तृत बातचीत तभी शुरू होगी, जब गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन संबंधी वार्ता पर लगी अपनी अस्थायी रोक हटा लेगी।

End of Feed