नाइट क्लब अग्निकांड मामले को लेकर गोवा सरकार पर बरसे केजरीवाल, बोले- CM सावंत को मांगनी चाहिए माफी

Goa Nightclub Fire: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को पिछले सप्ताह अरपोरा स्थित नाइट क्लब में लगी आग के लिए लोगों से कम से कम माफी तो मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं प्रमोद सावंत से पूछना चाहता हूं, मुझे एक भी ऐसी गतिविधि बताएं, जो (गोवा में) अधिकारियों को रिश्वत दिए बिना होती हो।

Goa Nightclub Fire: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को पिछले सप्ताह अरपोरा स्थित नाइट क्लब में लगी आग के लिए लोगों से कम से कम माफी तो मांगनी चाहिए। बता दें कि नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल (फोटो साभार: @AAPGoa)

CM सावंत पर बरसे केजरीवाल

केजरीवाल ने दक्षिण गोवा में एक सार्वजनिक सभा में आरोप लगाया कि 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के पास आवश्यक अनुमति नहीं थी, फिर भी यह सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के कारण संचालित हो रहा था। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं प्रमोद सावंत से पूछना चाहता हूं, मुझे एक भी ऐसी गतिविधि बताएं, जो (गोवा में) अधिकारियों को रिश्वत दिए बिना होती हो।’’

End of Feed