आज की ताजा खबर, 13 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह आज जाएंगे बस्तर, CM रेवंत रेड्डी से फ्रेंडली मैच खेलेंगे मेसी; राहुल गांधी भी होंगे शामिल
आज की ताजा खबर लाइव, 13 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज, बीजेपी, मेसी का भारत दौरा, अमित शाह, शाहरुख खान, पीएम मोदी, राहुल गांधी, ट्रंप; देश और दुनिया में आज राजनीति, खेल और सुरक्षा से जुड़ी कई बड़ी घटनियां सुर्खियों में रहीं। शिमला में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय की आधारशिला रखी, जिसे संगठन के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर नामांकन की प्रक्रिया आज पूरी हो गई, जबकि अंतिम घोषणा 14 दिसंबर को की जाएगी।
आज की ताजा खबर, 13 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह आज जाएंगे बस्तर, CM रेवंत रेड्डी से फ्रेंडली मैच खेलेंगे मेसी; राहुल गांधी भी होंगे शामिल
Aaj Ki Taza Khabar: कोलकाता पहुंचे लियोनेल मेस्सी
Aaj Ki Taza Khabar: ड्रग कार्टेल के खिलाफ जंग लड़ रहे: ट्रंप
ट्रंप के मुताबिक, हर साल ड्रग ओवरडोज से मरने वालों की संख्या 3 लाख के करीब या उससे भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी युद्ध में एक साल में इतनी मौतें होतीं, तो उसे अब तक का सबसे भयानक और अभूतपूर्व युद्ध माना जाता। उनका कहना था कि इस संकट का असर सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन परिवारों पर भी पड़ता है, जो अपने बच्चों और प्रियजनों को खो देते हैं।
Aaj Ki Taza Khabar: अमित शाह जाएंगे बस्तर
Aaj Ki Taza Khabar: दिग्गज फुटबॉलर मेसी का आज कोलकाता दौरा
मेसी का कोलकाता दौरा भी आज ही प्रस्तावित है। इस दौरान उनकी अभिनेता शाहरुख खान से मुलाकात का कार्यक्रम है, जिसे लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है।
