पहाड़ों में कैसे बनती हैं Glacial Lake? क्यों फटती हैं ये झीलें, समझिए तबाही की पूरी वजह

ग्लेशियर पिघलने से बनने वाली ग्लेशियल झीलें (Glacial Lake) कैसे फटती हैं?हाल में भूटान, नेपाल और सिक्किम की घटनाओं के संदर्भ में जानिए GLOF के कारण, खतरे और बचाव के उपाय क्या हो सकते हैं।

हिमालय की ऊंची चोटियों पर मौजूद ग्लेशियर सिर्फ बर्फ के विशाल भंडार नहीं हैं, बल्कि ये नदियों और झीलों के भी स्रोत हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण जब ग्लेशियर तेजी से पिघलते हैं तो उनके आसपास पानी जमा होने लगता है। धीरे-धीरे यह पानी विशाल झील का रूप ले लेता है। इन्ही विशाल झीलों को ग्लेशियल लेक (Glacial Lake) कहा जाता है। चिंता की बात यह है कि इन झीलों का पानी हमेशा सुरक्षित नहीं रहता। कई बार प्राकृतिक बांध टूटने से कुछ ही घंटों में पानी का विशाल सैलाब नीचले इलाकों की ओर बढ़ जाता है। इस घटना को ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) कहते हैं।

Galcial Lake burst distruction

ग्लेशियल लेक फटने से निचले इलाकों में मच जाती है तबाही

हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं भारत सहित कई देशों के लिए गंभीर चुनौती बन रही हैं। इनमें नेपाल और भूटान के साथ चीन प्रमुख देश हैं। सवाल है कि आखिर ग्लेशियल लेक बनती कैसे हैं, इनके फटने की नौबत क्यों आती है और क्या इनका खतरा पहले से पहचाना जा सकता है?

End of Feed