फ्लाइट में गिरिराज सिंह का किया मटन खाने का मन, लालू बोले- 'आपको तो झटका चाहिए... अरेंज करते हैं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 10:21 AM IST

Giriraj Singh Meet Lalu Yadav: तेजस्वी यादव ने मीडिया कर्मियों को बताया कि गिरिराज सिंह ने लालू यादव से उनके हाथ का बना मटन खाने की इच्छा जताई। इसके जवाब में लालू यादव ने कहा, आप को तो सिर्फ झटका मटन पसंद है... हम अरेंज करते हैं।

Giriraj Singh Meet Lalu Yadav: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह ने उनके पिता लालू प्रसाद यादव से मटन खाने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद लालू यादव ने कहा कि आपको झटका मटन पसंद है। हम अरेंज करते हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव द्वारा साझा किया गया किस्सा दिल्ली से पटना की फ्लाइट का है। इस दौरान तीनों नेताओं की मुलाकात फ्लाइट में हुई थी।

Lalu Yadav- Giriraj Singh

लालू यादव- गिरिराज सिंह

बकौल तेजस्वी यादव इंडिया इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद वे अपने पिता व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ दिल्ली से पटना लौट रहे थे। इसी फ्लाइट में गिरिराज सिंह भी सवार थे। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच बहुत से मु्द्दों पर बातचीत हुई। तेजस्वी यादव ने मीडिया कर्मियों को बताया कि गिरिराज सिंह ने लालू यादव से उनके हाथ का बना मटन खाने की इच्छा जताई। इसके जवाब में लालू यादव ने कहा, आप को तो सिर्फ झटका मटन पसंद है... हम अरेंज करते हैं।

End of Feed