'कामसूत्र' का नया रचयिता जिस दिन नीतीश बने तभी उनकी साख खत्म हो गई: गिरिराज सिंह

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2023, 11:37 AM IST

Giriraj Singh Kamasutra Remark: संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा, 'विधानसभा एवं विधान परिषद में जिस दिन नीतीश कुमार ने महिलाओं का अपमान किया और जिस दिन वह कामसूत्र के नए रचयिता बने उसी दिन उनकी बची-खुची साख खत्म हो गई।'

Giriraj Singh Kamasutra Remark: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता ने बुधवार को कहा कि 'विधानसभा एवं विधान परिषद में नीतीश कुमार जिस दिन महिलाओं का अपमान किया और कामसूत्र के नए रचयिता बने, उसी दिन उनकी साख खत्म हो गई।' सिंह ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें साहस है तो उन्हें वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।

Giriraj Singh

वाराणसी में 24 दिसंबर को जद-यू की रैली है।

'वाराणसी से चुनाव लड़कर दिखाएं नीतीश'

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा, 'विधानसभा एवं विधान परिषद में जिस दिन नीतीश कुमार ने महिलाओं का अपमान किया और जिस दिन वह कामसूत्र के नए रचयिता बने उसी दिन उनकी बची-खुची साख खत्म हो गई। उन्हें रैली निकालने से कोई रोक नहीं रहा है। वे रैली निकाल सकते हैं। मैं नीतीश कुमार से अनुरोध करता हूं कि अगर उनमें साहस है तो वह वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं।'

End of Feed