गिरिराज सिंह ने की लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की दिल खोलकर तारीफ, बोले- बेटी हो तो ऐसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 07:03 PM IST

बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बेटी हो तो रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) जैसी, आप आने वाले पीढ़ियों के लिए मिसाल होंगी। लालू को किडनी देने के बाद सिंगापुर के एक अस्पताल के बिस्तर पर लेटी रोहिणी की तस्वीर भी शेयर की है।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के धुर विरोधी रहे बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पिता को किडनी देने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) की दिल खोल कर तारीफ की है। बेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने ट्विटर पर अपने विचार शेयर किए और पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देने के बाद सिंगापुर के एक अस्पताल के बिस्तर पर लेटी रोहिणी की तस्वीर भी शेयर की है।

Giriraj Singh, Rohini Acharya

गिरिराज सिंह ने लालू की बेटी रोहिणी आचार्य की तारीफ की।

गिरिराज सिंह ने लिखा है, 'बेटी हो तो रोहिणी आचार्य जैसी'। लालू प्रसाद की बेटी की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा है, गर्व है आप पर…। आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।

End of Feed