आज नहीं हो पाएगी '10-मिनट' में डिलीवरी? साल के आखिर दिन हड़ताल पर क्यों गए Gig Workers

नए साल के जश्न से ठीक पहले देशभर में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 31 दिसंबर को फूड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से जुड़े गिग वर्कर्स की प्रस्तावित देशभर में हड़ताल के चलते ग्राहकों को ऑर्डर में देरी, कैंसिलेशन और बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस हड़ताल से कैसा असर पड़ सकता है और इसका कारण क्या है।

Delivery Partners' Strike: नए साल के जश्न से ठीक पहले देशभर में गिग वर्कर्स की हड़ताल उपभोक्ताओं और ई-कॉमर्स कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। 31 दिसंबर, यानी नए साल से ठीक पहले का यह दिन जो आमतौर पर ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी का सबसे बिजी दिन माना जाता है, उसी दिन Zomato, Swiggy, Blinkit, Zepto, Amazon और Flipkart से जुड़े डिलीवरी पार्टनर्स के काम से दूरी बनाने की संभावना बनती दिख रही है। इससे न्यू ईयर ईव पर लोगों की पार्टी प्लानिंग और कंपनियों के साल के आखिरी कारोबार पर असर पड़ सकता है।

gig workers strike

हड़ताल से लग सकता है ग्राहक और दुकानों, दोनों को झटका

क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं गिग वर्कर्स

इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स ने किया है। कई राज्यों के क्षेत्रीय संगठनों ने भी इसका समर्थन किया है। यूनियनों का कहना है कि डिलीवरी पार्टनर्स पर ज्यादा समय तक काम करने का दबाव है, लेकिन कमाई घटती जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा, बीमा, सम्मानजनक व्यवहार और रोजगार की स्थिरता जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं।

End of Feed