आतंकियों को घर में घुस कर मारेंगे... राजनाथ ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को फिर चेताया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 07:02 AM IST

राजनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया टिप्पणियों का समर्थन किया कि भारत मूकदर्शक नहीं रहेगा। रक्षा मंत्री ने साथ ही कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है।

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान को चेताया है। राजनाथ ने कहा कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करते हैं या आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा। राजनाथ सिंह ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ में प्रकाशित एक खबर को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टिकोण के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की हत्या कराई है।

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया

आतंकी पाकिस्तान भागेगा तो घुसकर मारेंगे

राजनाथ सिंह ने सीएनएन न्यूज 18 से कहा, कोई भी आतंकवादी हमारे पड़ोसी देश से अगर हमारे भारत की शांति भंग करने की कोशिश करेगा, यहां पर अगर आतंकवादी हरकतें करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि अगर वो भाग कर पाकिस्तान में जाएगा तो पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे। राजनाथ ने कहा कि भारत में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत है और पाकिस्तान को इसका अहसास शुरू हो गया है।

End of Feed